फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   लिफ्ट देकर दो लोगों से कैब चालक ने की लूटपाट

लिफ्ट देकर दो लोगों से कैब चालक ने की लूटपाट

Sun, 15 Apr 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट देकर दो लोगों से कैब चालक ने की लूटपाट
लिफ्ट देकर दो लोगों से कैब चालक ने की लूटपाट
विज्ञापन

क्रॉसर...
- बंद पड़े यूटर्न पर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कंपनी के ठेकेदार व उसके साथी के साथ कैब चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट व लूटपाट की। इसकी शिकायत पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से यूपी निवासी योगेन्द्र एक कंपनी में ठेकेदार हैं। वह अपने साथी योगेश के साथ शनिवार अल सुबह आनंद विहार जाने के लिए कैब में बैठे थे। कैब में पहले से ही चालक सहित चार लोग मौजूद थे। कैब अभी कुछ दूरी पर चली थी कि चालक ने कैब में बैठे लोगों को झांसे में लेना शुरू कर दिया। इस पर योगेन्द्र को शक हो गया और उसने कैब रोकने को कहा। आरोप है कि तब तक इफ्को चौक पार करते ही चालक ने गाड़ी को बंद पड़े यूटर्न की तरफ घुमा लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपियों ने गाड़ी में म्यूजिक की आवाज तेज कर दी। योगेन्द्र ने बताया कि इस दौरान उनके साथ काफी देर तक मारपीट होती रही। इस दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकाली और उनके सिर में मार दी। आरोपियों ने योगेन्द्र का मोबाइल भी तोड़ दिया। इस दौरान योगेन्द्र की जेब में रखे 53 हजार रुपये व योगेश की जेब में रखे 10 हजार रुपये छीन लिए और उन्हें गाड़ी से नीचे धक्का देकर फरार हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई दलबीर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed