{"_id":"5932ff2f4f1c1b3f5c8b45f3","slug":"14965143626-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथापाई में चली थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथापाई में चली थी गोली
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथापाई में गलती से चली थी गोली
क्राइम ब्रांच पालम टीम द्वारा हिमाचल प्रदेश के टोल पर कर्मचारी को गोली मारने के मामले में नया मोड़ आ गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि पुलिसकर्मियों और टोल कर्मचारियों के बीच हुई हाथापाई में गलती से गोली चली थी।
फिलहाल हिमाचल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक तीन पुलिसकर्मी हिमाचल पुलिस की गिरफ्त में ही रहेंगे।
बिलासपुर के थाना कोट के इंस्पेक्टर ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस के तीनों पुलिसकर्मी उनकी कस्टडी में हैं। पुलिसकर्मियों और सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला है कि पुलिसकर्मियों और टोल कर्मचारियों के खिलाफ तीखी बहस हुई थी और फिर हाथापाई शुरू हो गई।
इसी दौरान गुरुग्राम पुलिस के हवलदार से गलती से गोली चली और वह टोल कर्मचारी को जा लगी। मामले की जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि टोल कर्मियों ने कहा था कि तुम लोग पुलिसकर्मी नहीं हो और पुलिस कोई ऐसे चलती है क्या। इस पर दोनों पक्षों में बहस हुई, फिर हाथापाई की नौबत आ गई।
विज्ञापन
इस दौरान हवलदार ने टोल कर्मचारियों को अपनी सर्विस रिवॉल्वर दिखाई, तभी दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान गलती से गोली चली।
ज्ञात हो कि शुक्रवार सुबह गैंगस्टर विकास दलाल को पकड़ने के लिए पुलिस हिमाचल प्रदेश पहुंची। इस दौरान 40 रुपये के टोल को लेकर पुलिस और टोल कर्मियों में बहस हुई थी।
गुरुग्राम क्राइम ब्रांच पालम के तीन पुलिसकर्मियों को हिमाचल-पंजाब बॉर्डर के नजदीक स्थित टोल प्लाजा के एक कर्मचारी से मारपीट करने एवं गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया था।