{"_id":"5b2f9eb84f1c1b95598b5cff","slug":"121529847480-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव दमदमा में युवक की हत्या कर शव सड़क पर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव दमदमा में युवक की हत्या कर शव सड़क पर फेंका
Updated Sun, 24 Jun 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ बाहर गए युवक का शव मिला
-एक साल पहले बड़े भाई की भी हत्या हो गई थी
अमर उजाला ब्यूरो
सोहना। गांव दमदमा में रविवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके सिर से खून बह रहा था। प्रथम दृष्टया में हत्या का शक परिजनों ने जताया है।
परिजनों के अनुसार, राजेंद्र (35) शनिवार सुबह 11 बजे दोस्तों के साथ बाहर गया था। उसके बाद उसकी मौत की खबर मिली। परिजनों ने गांव के ही युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव दमदमा निवासी जगबीर ने बताया कि उसका भाई राजेंद्र गांव में चक्की चलाता था। वह शनिवार सुबह 11 बजे घर आया था। इसके बाद दोस्तों के साथ बाहर चला गया। रविवार सुबह गांव के सतबीर ने बताया कि राजेंद्र का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। वहां जाकर देखा, तो राजेंद्र के सिर पर चोट के निशान थे। उसका काफी खून बह गया था। उसकी बाइक भी मौके पर ही खड़ी हुई थी। मृतक के भाई ने बताया कि एक साल पहले उसके बड़े भाई की भी हत्या कर मेवात क्षेत्र में शव फेंक दिया गया था। सोहना थाना प्रभारी हरविंद्र का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं आरोपी युवकों से पूछताछ की जा रही है। पहली नजर में यह हत्या का मामला लग रहा है।