फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   झांसे में लेकर बुजुर्ग महिला ने सोने के कंगन ठगे

झांसे में लेकर बुजुर्ग महिला ने सोने के कंगन ठगे

Fri, 13 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
झांसे में लेकर बुजुर्ग महिला ने सोने के कंगन ठगे
राह चलते बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन ठगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो अज्ञात युवकों द्वारा एक बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक रतन गार्डन निवासी बुजुर्ग महिला संतोष कुमारी बृहस्पतिवार को न्यू कॉलोनी से जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक उसके पास आकर रुके। आरोपियों ने बुजुर्ग महिला से कहा कि आजकल शहर में दिनदहाड़े लूट के मामले बढ़ गए हैं। आप अपने हाथों में पहने सोने के कंगन रख लीजिए। युवकों की बातों में आकर बुजुर्ग महिला ने सोने के कंगन उतारे तो युवकों ने अपने पास से कागज निकालते हुए उसमें लपेट कर वापस महिला को थमा दिया। महिला के अनुसार जब घर आकर उसने कागज खोला तो उसमें सोने की कंगन की जगह लोहे के टुकड़े निकले। धोखाधड़ी की आशंका के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed