{"_id":"5ba922f9867a557f67734bb9","slug":"111537811193-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की के पुराने विवाद में भाई ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की के पुराने विवाद में भाई ने दिया वारदात को अंजाम
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। मानेसर में युवक को चाकू घोंपकर घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित की बुआ के लड़के ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों में लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दिए बयान में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी सुभाष ने कहा कि वह गांव बिनोला में रहकर वहीं एक कंपनी के वेयरहाउस में नौकरी करता है। रविवार को उसके पास उसकी बुआ के लड़के, पलवल निवासी संजय का फोन आया जिसने कासन मेला देखने की बात कही। संजय अपने साथ रिश्तेदार नवीन को भी लेकर आया। इधर सुभाष अपने दोस्त सुमन के साथ केएमपी पर पहुंच गया जहां चारों ने शराब पी। शराब पीने के बाद सभी मानेसर पहुंच गए। मानेसर से कासन के लिए वह पहाड़ी से होकर जाने लगे। कुछ दूर पहाड़ी में जाते ही संजय व नवीन ने उसे रेखा से प्यार करने का अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए पकड़ लिया। संजय ने उस पर चाकू से कई वार किए जिससे वह घायल होकर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुमन ने सुभाष को पास के ही निजी अस्पताल पहुंचाया।