{"_id":"5b9265f7867a557ed33fb9f5","slug":"101536321015-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम से निकले युवक पर हमला, बाल बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिम से निकले युवक पर हमला, बाल बाल बचा
Updated Fri, 07 Sep 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम से निकले युवक पर हमला, बचा
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में जिम से लौट रहे युवक पर दो नकाबपोश युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित पर दो गोलियां चलाईं, जिसमें वह बाल बाल बचा। पूरे घटनाक्रम के वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विष्णु कॉलोनी निवासी विजय कोहली शुक्रवार को जिम से निकल दोस्त के साथ अंडे खाने के लिए रेहड़ी के पास बैठा हुआ था। इस दौरान दो नकाबपोश युवक पहुंचे। उनमें से एक युवक ने विजय पर पिस्तौल तान दी और फायर किया। गनीमत रही कि गोली पिस्तौल में फंसी रह गई। वह जान बचाने के लिए भागा तो आरोपियों ने दूसरा फायर कर दिया। जांच अधिकारी जय प्रकाश के मुताबिक, अरुण नामक युवक को नामजद किया गया है।