फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   विदेश में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी

विदेश में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी

Wed, 01 Aug 2018 07:32 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
विदेश में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी

विज्ञापन
कंपनी ने एक साल की नहीं दी तनख्वाह
विदेश मेें नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी, विदेश मंत्रालय की सिफारिश पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विदेश में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी और एक वर्ष की करीब 36 हजार यूएस डॉलर तनख्वाह न देने का मामला सेक्टर-56 थाना पुलिस ने विदेश मंत्रालय की सिफारिश पर दर्ज किया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

फैजाबाद उत्तर प्रदेश निवासी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें मई 2010 में यूएई की ग्लोकोम फेज कंपनी में उन्हें नौकरी मिली थी। उन्हें कंपनी का नियुक्ति पत्र गुरुग्राम के केंद्रीय विहार स्थित कार्यालय से मिला। उन्हें मई 2015 तक अफ्रीका व साउथ अमेरिका के विभिन्न देशों में काम के लिए भेजा जाता था। कंपनी उन्हें 3 हजार यूएस डॉलर प्रतिमाह का भुगतान करती थी। मई 2014 में उन्हें अंतिम बार वेतन दिया गया। इसके बाद मई 2015 तक वेतन का कोई भुगतान नहीं किया गया। उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया है। उनका करीब 36 हजार यूएस डॉलर कंपनी पर बकाया है। उन्होंने विदेश मंत्रालय को इसकी शिकायत दी। मंत्रालय ने जांच के बाद मामला पुलिस को भेज दिया। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed