{"_id":"5ae212394f1c1b64098b6a05","slug":"101524765241-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा में छूट के नाम पर 91 हजार की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमा में छूट के नाम पर 91 हजार की धोखाधड़ी
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बीमा में छूट के नाम पर 91 हजार की धोखाधड़ी
गुरुग्राम। जीवन बीमा रिन्यू करने पर छूट देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से धोखाधड़ी करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। आरोप है कि झांसा देकर एक व्यक्ति ने उनसे 91175 रुपये ऑनलाइन बैंक खाते में ट्रांसफर करवा दिए।
पुलिस के अनुसार ओम नगर निवासी दिग्विजय राघव ने कहा कि उनके पास 17 जनवरी को उनके पिता राजकुमार राघव का जीवन बीमा रिन्यू करवाने के लिए एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बीमा की जानकारी देते हुए बीमा रिन्यू करने की अंतिम तारीख बताई और इसका प्रीमियम 91175 रुपये एक अकाउंट में ट्रांसफर करवा दिए। बाद में उन्हें पता लगा कि उक्त कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनके साथ धोखा किया है। इस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। एएसआई जयपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
----