फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   cow smugglar arrested

Gurugram News: गो तस्कर गिरफ्तार, तीन गायों को बचाया

Thu, 07 Aug 2025 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
cow smugglar arrested
गोरक्षकों ने पकड़ा गो तस्कर, तीन गायों को बचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। गांव हसनपुर चौक पर नाकाबंदी करते हुए गोरक्षादल के सदस्यों ने एक गो तस्कर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि तीन गायों को भी बचाया है। मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस ने गोरक्षा दल टीम की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोरक्षा दल के सदस्यों को बीते बुधवार शाम को सूचना मिली कि वेद प्रकाश निवासी करावल नगर उत्तर पूर्वी दिल्ली एक टेंपो में तीन गायों को हरियाणा से राजस्थान ले जाएगा। इस सूचना पर गोरक्षा दल सदस्यों ने हसनपुर चौक पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद उक्त टेंपो आता दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच की गई। टेंपो में तीन गायें मिलीं। टेंपो चालक ने अपनी पहचान उपरोक्त वेद प्रकाश के रूप में बताई। आरोप है कि उस समय वेद प्रकाश के मोबाइल पर शौकिन निवासी गांव चाहलका ने फोन किया जो कथित तौर पर गोकशी के धंधे में शामिल है। गोरक्षकों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और टेंपो, गायों और आरोपी वेद प्रकाश को मोहम्मदपुर अहीर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed