फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cow hostel will have to be established to avoid unbalanced lifestyle

असंतुलित जीवनशैली से बचने के लिए करनी होगी काऊ हॉस्टल की स्थापना

Mon, 04 Oct 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cow hostel will have to be established to avoid unbalanced lifestyle
कार्टरपुरी स्थित कामधेनु गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के पोर्ट? - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन व डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा कि महानगरों की आधुनिकता से भरी असंतुलित जीवनशैली को यदि पटरी पर लाना है तो हमें प्रत्येक महानगर के बाहरी इलाके में काऊ हॉस्टल की स्थापना करनी होगी। केंद्रीय मंत्री अंतरराष्ट्रीय पशु दिवस के अवसर पर गुरुग्राम के कार्टरपुरी स्थित कामधेनु गौशाला में आयोजित एक पोर्टल के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उक्त कार्यक्रम भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड (एडब्लूबीआई) से संबंधित सुविधाओं को और आसानी से लोगों तक पहुंचाने और प्रक्रियाओं को आसान बनाने के उद्देश्य से बनाए गए पोर्टल का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल भी मौजूद रहे। रुपाला ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उसमें पशुपालन से आय जोड़ना जरूरी है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पशुपालन मंत्रालय गंभीरता से काम कर रहा है।
विज्ञापन

वैज्ञानिक तरीके से सोचने की जरूरत
उन्होंने गौ पालन के विषय पर बल देते हुए कहा कि हमें इसके लिए पुराने तरीकों को छोड़कर वैज्ञानिक तरीके से सोचने की आवश्यकता है। रुपाला ने कहा कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना हो, जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ानी हो या पोषण की दृष्टि से संतुलित जीवनशैली अपनानी हो। इन सभी आयामों की प्राप्ति का गाय ही एकमात्र साधन है। उन्होंने कहा कि भारत अब अपनी प्रकृति में लौट रहा है और दुनिया उसके सामने नतमस्तक हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने योग का उदाहरण देते हुए कहा कि पूरे विश्व में जिस तरह से योग को सम्मान मिला है, वैसे ही दुनिया गौ विद्या को भी उतने ही सम्मान से देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में भी प्रदेश में पशुओं को लगे टीके
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद हरियाणा के पशुपालन, डेयरी व कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि आधुनिकता की अंधी दौड़ ने प्रकृति का संतुलन खराब किया है। हम सभी को जीवन जीने की पुरानी विधि के बारे में गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है। हरियाणा सरकार ने गोहत्या व गौ संवर्धन के लिए कानून बनाए हैं। दलाल ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में कोविड-19 महामारी के दौरान भी 45 लाख से अधिक पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव के टीके लगाए गए हैं। हरियाणा आज मुंहखुर जैसी घातक बीमारी से पूरी तरह मुक्त प्रदेश बन चुका है।

पोर्टल से मिलेंगी ये सुविधाएं
कार्यक्रम के आयोजक भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. ओपी चौधरी ने लांच किए गए नए पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि अब किसी भी व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की विभागीय अनुमति के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि फिल्म शूटिंग आदि के लिए यदि सभी संबंधित कागजात पूरे हैं तो ऑनलाइन आवेदन के 72 घंटों के अंदर आपको इसकी अनुमति प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed