{"_id":"6b05c91e64380700d00f2b37","slug":"court-states-virtual-appearance-does-not-constitute-surrender-petition-dismissed-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108309-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अदालत ने कहा- वर्चुअल पेशी आत्मसमर्पण नहीं, याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अदालत ने कहा- वर्चुअल पेशी आत्मसमर्पण नहीं, याचिका खारिज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 35 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में आरोपी संतोष मालिंगम की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। जिला अदालत ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आत्मसमर्पण आदेश का पालन न करने पर यह फैसला सुनाया। अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी को आत्मसमर्पण नहीं माना।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जसमीत सिंह की अदालत ने यह आदेश दिया है। पीएम फिनकैप लिमिटेड की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार, मार्च 2015 में महर्षि एजुकेशनल ट्रस्ट और संतोष ट्रस्ट ने मेडिकल व डेंटल कॉलेजों तथा विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए लोन लिया था। वापसी के लिए गाजियाबाद में कृषि भूमि और 272 फ्लैटों को सुरक्षा के रूप में देने का भरोसा दिया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तय समय पर ऋण नहीं चुकाया गया। भुगतान के लिए जारी कई चेक बाउंस हो गए थे। केवल 8.66 करोड़ रुपये ही आरटीजीएस के माध्यम से लौटाए गए।
आरोपी पक्ष ने मामले को मुख्य रूप से दीवानी विवाद बताया था। उन्होंने जांच में सहयोग करने और अंतरिम राहत आदेशों का पालन करने की दलील दी। अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार आरोपी को 23 नवंबर तक विचारण अदालत में आत्मसमर्पण करना था। आरोपी के अधिवक्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी को आत्मसमर्पण मानने का आग्रह किया। हालांकि, अदालत ने इस आग्रह को स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन
अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पेश हुए व्यक्ति की पहचान का सत्यापन नहीं हो सका। ऋण के बदले सुरक्षा के तौर पर दी गई जमीन को बकाया चुकाए बिना बेच दिया गया था। अदालत ने आत्मसमर्पण की अनिवार्य शर्त पूरी न होने का उल्लेख किया। व्यक्तिगत पेशी से छूट और आभासी उपस्थिति को आत्मसमर्पण मानने की मांग खारिज कर दी गई।