फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   court record the statment of two witness in case of judge wife and son

न्यायधीश की पत्नी व बेटे की हत्या मामले में 2 गवाहों ने बयान कलमबद्ध करवाए

Sat, 31 Aug 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
court record the statment of two witness  in case of judge wife and son
गुरुग्राम। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी ऋतु एवं बेटे ध्रुव की हत्या के मामले में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार सौंधी की अदालत में सुनवाई हुई। शनिवार को मामले में दो गवाहों की गवाही हो सकी। जिला उप न्यायवादी अनुराग हुड्डा ने बताया कि गवाही के लिए 4 गवाहों को बुलवाया गया था, लेकिन दो की ही गवाही करवाई जा सकी। गवाहों से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने भी जिरह की। मामले में आरोपी सुरक्षाकर्मी महिपाल भी मौजूद रहा। अदालत ने दोनों गवाहों के बयान कलमबद्ध किए जाने के बाद सुनवाई के लिए 21 सितंबर की तारीख निश्चित की है। इस दिन 3 पुलिसकर्मियों सहित एक प्रत्यक्षदर्शी की गवाही होनी है। इन गवाहों को अदालत नेे सूचना भेज दी है।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी ऋतु एवं बेटा ध्रुव 13 अक्टूबर 2018 को सेक्टर 49 स्थित आर्केडिया मार्केट में खरीददारी करने के लिए होंडा सिटी गाड़ी में गए थे। गाड़ी को न्यायाधीश का सुरक्षाकर्मी महिपाल लेकर गया था। खरीददारी करके जब ऋतु व ध्रुव वापस आए तो सुरक्षाकर्मी महिपाल नहीं मिला। इस पर मां-बेटे ने महिपाल को डांट दिया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान महिपाल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से दोनों को गोलियों से भून दिया था। घटना के बाद आरोपी ने ध्रुव को गाड़ी में डालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इस पर वह दोनों को घायल अवस्था में सड़क पर छोड़कर गाड़ी लेकर फरार हो गया था। घायलों को पास ही स्थित पार्क अस्पताल ले जाया गया था जहां ऋतु ने दम तोड़ दिया था जबकि बेटे ध्रुव को गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान ध्रुव ने भी दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed