फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Couple burns minor maid with hot tongs in Gurugram

निगाहों से बयां की जुल्म की दास्तां: मासूम की हालत देख छलके आंसू, डस्टबिन से खाना निकालकर खाता देख पसीजा दिल

Thu, 09 Feb 2023 09:46 AM IST
शाहरुख खान विराट त्यागी, अमर उजाला, गुरुग्राम
विराट त्यागी, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 09 Feb 2023 09:46 AM IST
सार

गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दंपती ने अपनी तीन साल की बच्ची की देखभाल के लिए रखी 13 साल की घरेलू सहायिका के साथ हैवानियत की। पीड़िता का आरोप है कि दंपती उसे न तो समय से खाना देता था और न ही वेतन। साथ ही चिमटे को गर्म कर उसके शरीर पर जगह-जगह लगाया जाता था। 

विज्ञापन
Couple burns minor maid with hot tongs in Gurugram
नाबालिग सहायिका पर दंपती ने ढहाए जुल्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी बच्ची की देखभाल के लिए जिस नाबालिग के साथ आरोपी दंपती ने इतने अत्याचार किए, वह काफी देर तक तो यह भी नहीं बता सकी कि उसके साथ क्या-क्या अत्याचार होता है। रेस्क्यू टीम के प्यार-दुलार के काफी देर बाद नाबालिग ने अपनी मासूम निगाहों से खुद पर हुए जुल्म की दास्तां बयां की। 
विज्ञापन


अपने शरीर के हर उस अंग को दिखाया जोकि खट्टर दंपती ने उसे गर्म चिमटे से दागकर दिए थे। मासूम के साथ हुए इस अत्याचार की कहानी को देख-सुनकर रेस्क्यू टीम की सदस्यों की आंखों से भी आंसू टपक पड़े।
विज्ञापन


जरा सा अपनेपन का अहसास हुआ तो मासूम किशोरी की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। उसका कहना था कि करीब पांच छह माह से वह इस दंपती के घर आई थी। एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से उसे यह नौकरी मिली थी। दंपती ने कहा था कि उनकी तीन साल की बच्ची का ध्यान रखना होगा। मगर जब यहां आई तो घर का हर काम करना पड़ता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जरा-जरा सी बात पर उससे मारपीट की जाती थी। हद तो तब हो गई जब उसे गरम चिमटे से दागा जाने लगा। किशोरी ने अपने चेहरे, हाथ, पैर आदि कई जगहों पर जले हुए और चोट के निशान भी दिखाए। उसने बताया कि खाने के नाम पर उसे घर में बचा हुआ खाना दिया जाता था। वह भी दिनभर में सिर्फ एक बार मिलता था। ऐसे में भूख लगने पर वह डस्टबिन में खाना तलाशती थी।

डस्टबिन से खाना निकालकर खाता देख पसीजा दिल
बता दें कि इस मासूम किशोरी को किसी व्यक्ति ने डस्टबिन से ही खाना निकालकर खाते हुए देखा था। इसके बाद उसने समाज सेवी संस्थाओं से संपर्क करके बच्ची को रेस्क्यू कराने की गुजारिश की थी। 

 

बीते मंगलवार को रेस्क्यू के बाद पुलिस ने दंपती को भी गिरफ्तार कर लिया था। किशोरी का उपचार कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस को अब किशोरी के परिजनों का इंतजार है। जोकि रांची से आने वाले हैं। इसके बाद किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

दंपती ने नाबालिग सहायिका को गर्म चिमटे से दागा
आपको बता दें कि गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दंपती ने अपनी तीन साल की बच्ची की देखभाल के लिए रखी 13 साल की घरेलू सहायिका के साथ हैवानियत की। पीड़िता का आरोप है कि दंपती उसे न तो समय से खाना देता था और न ही वेतन। साथ ही चिमटे को गर्म कर उसके शरीर पर जगह-जगह लगाया जाता था। 

 

पड़ोसियों ने इसकी सूचना एक सामाजिक कार्यकर्ता को दी। इसके बाद हरियाणा महिला आयोग व बाल कल्याण विभाग ने पीड़िता को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। सखी केंद्र प्रभारी पिंकी मलिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।

 

न्यू कॉलोनी निवासी मनीष खट्टर व उसकी पत्नी कमलजीत कौर कॉरपोरेट कंपनी में काम करते हैं। करीब छह महीने पहले उन्होंने प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये अपनी तीन साल की बच्ची की देखभाल के लिए किशोरी को रखा था। किशोरी मूलरूप से झारखंड के रांची की रहने वाली है। आरोप है कि दंपती नाबालिग के साथ आए दिन मारपीट करता था। ठीक से खाना भी नहीं देता था। विरोध करते पर चिमटे को गर्म कर उसके शरीर पर लगाया जाता था।

 

किशोरी अपना पेट भरने के लिए डस्टबिन में बचा खाना ही खाती थी। इसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता तक पहुंची और किशोरी को बचाने की मांग की गई। इसके बाद विभाग हरकत में आए और किशोरी को छुड़ाया गया। पुलिस नाबालिग के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका नारायण का कहना है कि दंपती ने पीड़िता के शरीर पर जगह-जगह चोट पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed