फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Councilors did not get details of expenditure incurred in development works

पार्षदों को नहीं मिला विकास कार्यों में हुए खर्च का ब्योरा

Sun, 08 Aug 2021 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Councilors did not get details of expenditure incurred in development works
गुुरुग्राम। नगर निगम के अधिकारियों पर निगमायुक्त के निर्देशों का भी अब कोई असर नहीं पड़ रहा है। 31 जुलाई को हुई निगम सदन की बैठक में निगमायुक्त ने अधिकारियों को पिछले 5 वर्ष के दौरान विकास कार्यों में हुए व्यय का ब्योरा पार्षदों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था, लेकिन सप्ताह भर से ज्यादा का समय बीत जाने के बावजूद धनराशि का ब्योरा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

वहीं निर्देश देने के बाद निगमायुक्त मुकेश कुमार ने भी अधिकारियों से इस बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं की है। दरअसल विकास कार्यों के नाम पर गुरुग्राम नगर निगम में वित्तीय अनियमितताएं सामने आती रही हैं। पिछले दिनों भी पार्षदों के फर्जी हस्ताक्षर कर विकास कार्यों की धनराशि की निकासी का मामला सामने आया था। ऐसे में कई पार्षदों ने निगम की बैठक के दौरान निगमायुक्त के समक्ष ही विकास कार्यों में खर्च हुई धनराशि का ब्योरा मांगा था। सीमा, अश्वनी शर्मा समेत कई पार्षद तो ऐसे भी थे जिन्होंने बैठक के एजेंडे में अपना प्रश्न सूचीबद्ध कराते हुए निगम में हुए विकास कार्यों व खर्च समेत पूरी एटीआर की ही मांग की थी।
विज्ञापन

सदन की बैठक तक ही सीमित रह जाते हैं मुद्दे
मामले की निगमायुक्त ने भी अब तक समीक्षा नहीं की है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पूर्व में दिए गए निर्देशों की तरह ही यह मामला भी कही ठंडे बस्ते में न चला जाए। वहीं, पार्षद भी निगम के सदन की बैठक में उठाए गए मुद्दों के क्रियान्वयन की समीक्षा नहीं करते। नतीजा यह है कि सदन की बैठक में उठाए गए मुद्दे चर्चा तक ही सीमित रह जाते हैं और यहीं पर ही दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम प्रशासन की तरफ से अब तक विकास कार्यों में खर्च हुई धनराशि से संबंधित कोई ब्योरा हमें नहीं मिल सका है। निगमायुक्त के निर्देश के बाद भी अब तक क्यों नहीं मिला है, यह अधिकारी ही जानते होंगे।
- अश्वनी शर्मा, निगम पार्षद वार्ड-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed