फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Councilor Jyotsna reached the corporation meeting on a bicycle.

Gurugram News: साइकिल से निगम की बैठक पहुंचीं पार्षद ज्योत्सना

Wed, 13 May 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Councilor Jyotsna reached the corporation meeting on a bicycle.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने के संदेश का दिया हवाला, लोगों ने सराहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत के आह्वान का असर गुरुग्राम नगर निगम की बैठक में देखने को मिला। नगर निगम के वार्ड संख्या 2 की पार्षद ज्योत्सना विपिन यादव डीएलएफ फेज -2 स्थित अपने घर से करीब 4.5 किमी की दूरी तय कर नगर निगम की बैठक के लिए हिपा के मीटिंग हॉल तक अपनी साइकिल से पहुंचीं। उनके पति विपिन यादव भी उनके साथ थे। विपिन यादव भाजपा के आरडब्ल्यूए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पूर्व प्रवक्ता हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें ईंधन की बचत करनी चाहिए। इस प्रेरणा से हमलोग साइकिल से हाउस मीटिंग में जा रहे हैं। पर्यावरण के लिए भी यह बेहतर कदम है, स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। दोनों इस यात्रा के दौरान दिलचस्प तरीके से साइकिल चलाने के फायदे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान की बात करते नजर आ रहे हैं। विपिन यादव ने बताया कि इस पर करीब 2000 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भेजी है। अब हमलोग शहर में साइकिल ट्रैक बनवाने की दिशा में काम करवाने का अभियान चलवाएंगे। पहले हमलोग रोजाना सुबह अपनी गाड़ी से क्षेत्र में लोगाें से मिलने निकलते थे अब जनसंपर्क के लिए साइकिल से निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed