फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corporation will build dog shelter for dogs roaming on the streets

Gurugram News: सड़क पर घूमने वाले कुत्तों के लिए निगम बनाएगा डॉग शेल्टर

Fri, 15 Sep 2023 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Corporation will build dog shelter for dogs roaming on the streets
निविदा की प्रक्रिया अंतिम चरण में, जल्द निर्माण शुरू होगा
विज्ञापन


आबादी को नियंत्रित करने के लिए टीकाकरण करने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सड़क पर घूमने वाले लावारिस कुत्तों के काटने की बढ़ रही घटनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने डॉग शेल्डर बनाने का फैसला लिया है। इसमें सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों को रखा जाएगा। इनकी आबादी को नियंत्रित करने के उपाय भी किए जाएंगे। शेल्टर होम के लिए निविदा की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

पिछले दिनों गाजियाबाद में एक बच्चे की कुत्ते के काटने से हुई मौत के बाद कुत्तों के आतंक का मामला फिर चर्चा में है। इस पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने भी चर्चा की। नगर निगम अब इसके लिए विकल्पों पर काम कर रहा है। नगर निगम अब डॉग शेल्टर बनवा रहा है। बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक में निगमायुक्त पीसी मीणा ने अधिकारियों से कहा कि डॉग शेल्टर के अलावा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए कुत्तों का बड़े स्तर पर टीकाकरण करने का काम करें। उन्होंने निगम के अधिकारियों को सरकारी पशु अस्पतालों से भी संपर्क करने को कहा है। पालतू कुत्तों के पंजीकरण तथा लागू होने वाले नियमों का पालन करवाने के लिए भी कहा है। अभी तक नगर निगम के पास 650 लोगों ने ही पालतू कुत्तों के लिए पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर निगम ने हाईकोर्ट में एक शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया था। इसमें बताया था कि शहर में पिछले तीन साल में करीब 17 हजार से ज्यादा कुत्तों का टीकाकरण किया गया है। जबकि कुत्तों के काटने के 1670 मामले दर्ज किए गए हैं। अदालत ने निगम आयुक्त को पेश होकर यह बताने के लिए कहा था कि वह बताएं कि कुत्तों के आतंक से निपटने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed