फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corporation demolished 12 unauthorized constructions

निगम ने 12 अनधिकृत निर्माणों को किया ध्वस्त

Mon, 12 Jul 2021 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Corporation demolished 12 unauthorized constructions
गुरुग्राम। जिले में सोमवार को नगर निगम ने अतिक्रमण, अवैध निर्माण व अवैध विज्ञापनों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस दौरान निगम की अलग-अलग इनफोर्समेंट टीम ने जोन-4 व जोन-2 क्षेत्र में करीब एक दर्जन अनधिकृत निर्माणों को धराशायी कर दिया। वहीं, दूसरी ओर विज्ञापन शाखा ने भी द्वारका एक्सप्रेसवे के सेक्टर-107 व 108 क्षेत्र में अवैध यूनिपोल व विज्ञापन सामग्री को हटाने की कार्रवाई की तथा अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी। सोमवार को जोन-4 क्षेत्र के सहायक अभियंता (इनफोर्समेंट) संजोग शर्मा, कनिष्ठ अभियंता सचिन कुमार व मंदीप सिंह की टीम जेसीबी व पुलिस फोर्स लेकर भोंडसी क्षेत्र में पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने यहां पर दूनवैली कॉलोनी, मारुति कुंज रोड, रेयान एन्क्लेव, निर्मल एन्क्लेव, श्रीराम एन्क्लेव समेत अन्य क्षेत्रों में अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। टीम ने इन क्षेत्रों में लगभग 15 चारदीवारियों, एक दर्जन निर्माणाधीन भवनों तथा आधा दर्जन अस्थायी ढांचों को धराशायी कर दिया। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम की टीम के साथ मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा, लेकिन कहीं पर भी ज्यादा विरोध नहीं हुआ।
विज्ञापन

आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में भी कार्रवाई
अनधिकृत निर्माण के खिलाफ निगम ने आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में भी सोमवार को कार्रवाई की। सहायक अभियंता (इनफोर्समेंट) सुनील लाठर व कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार की टीम ने शीतला कॉलोनी में 4 निर्माणाधीन ढांचों तथा 3 डीपीसी को ध्वस्त कर दिया। आयुध डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में न्यायालय द्वारा नए निर्माण पर प्रतिबंध लगाया गया है। सोमवार को विज्ञापन शाखा में कनिष्ठ अभियंता हरीकिशन की टीम ने द्वारका एक्सप्रेसवे के सेक्टर-107 व सेक्टर-108 में अवैध यूनिपोल तथा अवैध होर्डिंग बोर्ड को हटाया। मालूम हो कि नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने चारों जोन की इनफोर्समेंट विंग के प्रभारी सहायक अभियंताओं को अपने-अपने जोन में अनधिकृत रूप से हो रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed