फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   coronavirus in gurugram latest updates 164 news cases two death

गुरुग्राम में कोरोना के 164 नए मामले आए सामने, 2 लोगों की मौत, कुल सक्रमितों की संख्या 1678 हुई

Tue, 09 Jun 2020 09:26 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 09 Jun 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gurugram latest updates 164 news cases two death
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

जिले में संक्रमितों का आंकड़ा अब तेजी से 3 हजार की तरफ बढ़ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कोरोना के 164 नए मरीज सामने आए, जबकि 2 मरीजों की मौत भी हो गई। वहीं, 61 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। 164 मरीजों के आने व 64 संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1678 हो गई है, वहीं कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 2329 हो गई है। 

विज्ञापन


अब तक जिले में 640 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। 2 मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या भी बढ़कर अब 11 हो गई है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में कोरोना के कुल 365 मरीज आए। पिछले 8 दिन में कोरोना के कुल 1426 नए मरीज सामने आए हैं जबकि 455 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश भर से कुल 107 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया, जिसमें से 61 गुरुग्राम के शामिल रहे। वहीं, राज्य में कुल 6 संक्रमितों की मौत भी हुई। अब प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 5209 हो गई है, जिसमें से गुरुग्राम से 2329 संक्रमित शामिल हैं। प्रदेश में कुल 3357 सक्रिय मरीज हैं, जिसमें से करीब 50 फीसदी 1678 मरीज अकेले गुरुग्राम से हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


8 साल की कोरोना संक्रमित बच्ची का जन्मदिन मनाया
सेक्टर-9 स्थित ईएसआई अस्पताल में मंगलवार को एक 8 साल की कोरोना संक्रमित बच्ची का अस्पताल प्रबंधन व स्वास्थ्यकर्मियों ने जन्मदिन मनाया। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से बच्ची के लिए केक, गुब्बारे, चॉकलेट व गिफ्ट मंगाए गए थे। जानकारी के मुताबिक, कोरोना पीड़ित बच्ची उत्तर प्रदेश के जामगर की रहने वाली है। वह अपने माता-पिता के साथ गुरुग्राम में अपने मामा के घर आई थी। बाद में तीनों कोरोना संक्रमित हो गए तो 3 जून को सभी को ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed