फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona infected started increasing again, 9 new patients found

कहीं भारी न पड़ जाए कोरोना नियमों की अनदेखी, 9 नए मरीज आए

Sun, 03 Oct 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Corona infected started increasing again, 9 new patients found
गुरुग्राम। अक्तूबर की शुुरुआत के साथ ही जिले में रोजाना आने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। पहले जहां रोजाना औसतन 3-5 मरीज आ रहे थे वहीं, पिछले तीन दिनों से यह आंकड़ा 8-9 तक देखने को मिल रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं ये संक्रमण में बढ़ोतरी की आहट तो नहीं।
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार को भी जिले में कोरोना के 9 नए मरीज आए तो महज 4 को स्वस्थ घोषित किया गया। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 3 दिनों में 25 नए मरीज आए हैं तो सिर्फ 10 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया है। यह बात इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले साल भी अक्तूबर-नवंबर के महीने में कोरोना संक्रमण अपने चरम पर रहा था। इस दौरान रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या 900 तक पहुंच गई थी। रविवार को मिले नए मरीजों के साथ अब कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। कोविड जांच का सिलसिला लगातार जारी है। जिले में 3113 लोगों से जांच के लिए नमूने लिए गए, जिसमें से 416 की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से बचाव के नियमों का कहीं पर भी पालन नहीं किया जा रहा है। बाजार, अस्पताल समेत सार्वजनिक जगहों पर लोग सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। लोग मास्क तक लगाना उचित नहीं समझ रहे हैं। पुलिस-प्रशासन भी महामारी से बचाव के नियमों को लेकर अब लापरवाह हो गया है। जबकि मास्क न लगाने वालों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले तीन दिन में मरीजों की संख्या
तिथि नए मरीज - स्वस्थ
01 सितंबर - 8 मरीज - 3 स्वस्थ
02 सितंबर - 8 मरीज - 3 स्वस्थ
03 सितंबर - 9 मरीज - 4 स्वस्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed