फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona confirmed in 13 patients in 24 hours, 5 beat Corona, now total active cases 70

24 घंटे में 13 मरीजों में कोरोना की पुष्टि, 5 ने दी कोरोना को मात, अब कुल एक्टिव केस 70

Sun, 28 Nov 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Corona confirmed in 13 patients in 24 hours, 5 beat Corona, now total active cases 70
गुरुग्राम। जिले में पिछले 24 घंटे में 13 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। अब कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। रविवार को पांच मरीज स्वास्थ्य हुए। शनिवार को कुल सात मरीज ही मिले थे और कुल एक्टिव केस 62 थे। कुल 70 मरीजों में से 67 होम आइसोलेशन में हैं जबकि केवल तीन मरीज ही अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। नए वैरिएंट की चिंता और जिला में कोरोना की रफ्तार कम होने के बावजूद टेस्टिंग कार्यक्रम व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। अब तक 21 लाख 54 हजार 293 टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से19 लाख 69 हजार 38 नेगेटिव आए हैं। पिछले 24 घंटे में जिला में 3576 टेस्ट किए गए। जिला में अब तक 180684 व्यक्ति कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक वैक्सीन की 38 लाख 29 हजार 842 डोज दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग ने अपनी योजना के अनुसार टीकाकरण की रफ्तार को गति देते हुए ‘हर घर दस्तक’ का दायरा बढ़ा दिया है। इस अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 132 स्थानों का चयन किया गया है, जहां डोर टू डोर पहुंच कर स्वास्थ्य कर्मी लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाएंगे। इनके अलावा कुल 48 केंद्र विशेष टीकाकरण के लिए बनाए गए हैं। इनमें से 41 पर कोविशिल्ड की पहली व दूसरी, पांच केंद्रों पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। सेक्टर 31 स्थित पॉलीक्लीनिक में स्पुतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। कोवैक्सीन की दूसरी डोज के लिए बनाए गए पांच केंद्रों पर दो-दो सौ स्लॉट उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगवाने वाले सेक्टर-31 पॉलीक्लीनक में जाकर अपना दूसरा टीका लगवा सकते हैं। इस केंद्र पर वैक्सीन के पचास स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही इस स्वास्थ्य केंद्र पर स्पुतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जाएगी। यहां दूसरी डोज के रूप में सौ स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। कोविशिल्ड लगवाने वालों के लिए 41 केंद्रों पर पहली व दूसरी डोज के कुल 13 हजार 750 स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग कर केंद्र पर आने वाले लोगों के लिए बादशाहपुर स्थित कम्युनिटी सेंटर त्यागीवाड़ा व बड़ा बिजली घर पर 100 स्लॉट की अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed