{"_id":"68bec540da6c3410ca0eb091","slug":"cooperation-is-the-biggest-religion-in-times-of-crisis-mla-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-66732-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट की घड़ी में सहयोग ही सबसे बड़ा धर्म : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट की घड़ी में सहयोग ही सबसे बड़ा धर्म : विधायक
विज्ञापन
गुरुग्राम से अमृतसर भेजी गई राहत सामग्री, तीन ट्रकों को दिखाई हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए गुरुग्राम से सोमवार को राहत सामग्री के ट्रकों को रवाना किया गया। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर राहत सामग्री से भरे तीन ट्रकों को पंजाब के अमृतसर जिले के लिए रवाना किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आपदा और संकट की घड़ी में सहयोग करना ही सबसे बड़ा धर्म है।
उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के लोगों, सामाजिक संगठनों और प्रशासन के सहयोग से यह सामग्री तैयार की गई है ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि संकट में मदद करना केवल दान नहीं, बल्कि इंसानियत का सबसे बड़ा फर्ज है। विधायक ने बताया कि भेजे गए ट्रकों में दवाइयों और मेडिकल किट के अलावा आटा, दाल, चावल, चीनी, सरसों का तेल, नमक, मसाले, बच्चों और महिलाओं के लिए आवश्यक सामग्री, कपड़े, जूते-चप्पल तथा अन्य जरूरी सामान शामिल है। यह सामग्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
राहत सामग्री रवाना करने के अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विकास कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।