फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Controversy regarding inspection of cleaning vehicles in Manesar Municipal Corporation

Gurugram News: मानेसर नगर निगम में सफाई वाहनों की जांच को लेकर विवाद

Mon, 25 May 2026 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Controversy regarding inspection of cleaning vehicles in Manesar Municipal Corporation
सीनियर डिप्टी मेयर ने जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल
विज्ञापन

कहा- पारदर्शी तरीके से करने के बजाय सोशल मीडिया और प्रचार का माध्यम बना दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में सफाई कार्य में लगे वाहनों की जांच को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव ने पूरी जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जांच के नाम पर इसे पारदर्शी तरीके से करने के बजाय सोशल मीडिया और प्रचार का माध्यम बना दिया गया।

प्रवीण यादव ने कहा कि नगर निगम आयुक्त द्वारा वाहनों की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई थी, लेकिन मौके पर कमेटी के बजाय मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव और उनके समर्थक करीब 200 लोगों के साथ पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान किसी को भी अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया और जांच प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निरीक्षण के दौरान उनके साथ और निगम अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जांच का उद्देश्य केवल कमियों को उजागर करना नहीं बल्कि रिपोर्ट तैयार कर आयुक्त को सौंपना था, लेकिन पूरी प्रक्रिया को सही ढंग से पूरा नहीं होने दिया गया। वहीं दूसरी ओर संबंधित एजेंसी ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। एजेंसी का कहना है कि मेयर के पति राकेश यादव ने उनसे हिस्सेदारी की मांग की थी। सीनियर डिप्टी मेयर ने आरोप लगाया कि नगर निगम हाउस की बैठक में वाहनों की जांच का फैसला पारित हुआ था, लेकिन मेयर ने इस प्रक्रिया का दुरुपयोग किया और इसे व्यक्तिगत स्तर पर प्रचार का माध्यम बना दिया। उन्होंने कहा कि इससे प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed