{"_id":"609a28028ebc3e8dbf3cb767","slug":"controversy-in-two-parties-about-dog-in-gurgram-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: पालतू कुत्ते को पीटा तो भड़क गया पड़ोसी, पहले युवक को धुना, फिर फोड़ दिया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: पालतू कुत्ते को पीटा तो भड़क गया पड़ोसी, पहले युवक को धुना, फिर फोड़ दिया सिर
Tue, 11 May 2021 02:39 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 11 May 2021 02:39 PM IST
सार
न्यू कॉलोनी में परिवार सहित रहने वाले सुधीर ने बताया कि उनके सामने वाले घर के लोगों ने एक कुत्ता पाल रखा है। कुत्ता उन्हें काफी परेशान करता है।
विज्ञापन
दो गुटों में झगड़ा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के थाना न्यू कॉलोनी क्षेत्र स्थित ज्योति कॉलोनी में गुरुवार दोपहर दो परिवारों में कुत्ते को लेकर झगड़ा हो गया। एक परिवार के युवक ने कुत्ते को ढेले से मार दिया। इस पर गुस्साए दूसरे परिवार के युवक ने अपने बेटे के साथ मिलकर कुत्ते को ढेला मारने वाले युवक का मारपीट कर सिर फोड़ दिया। घायल युवक की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र पर मामला दर्ज किया गया है।
न्यू कॉलोनी में परिवार सहित रहने वाले सुधीर ने बताया कि उनके सामने वाले घर के लोगों ने एक कुत्ता पाल रखा है। कुत्ता उन्हें काफी परेशान करता है। बृहस्पतिवार को उन्होंने कुत्ते को वहां से भगाने के लिए ढेला मार दिया। इस पर कुत्ते को पालने वाले घर से संजय व उसके बेटे ने सुधीर पर हमला बोल दिया। मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया।
पुलिस ने सुधीर का मेडिकल करा लिया है। आरोपी संजय व उसके बेटे पर मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना न्यू कॉलोनी एसएसओ वेदपाल का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
दोनों परिवारों की महिलाएं भी एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रही हैं। एक महिला मारपीट में खुद का हाथ टूटने का दावा कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।