{"_id":"616c21d6853b851f682b853a","slug":"controversy-broke-out-over-dog-walking-accused-broke-the-glass-of-the-car-gurgaon-news-noi610825732","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ता घुमाने पर हुआ विवाद, आरोपी ने तोड़े कार के शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ता घुमाने पर हुआ विवाद, आरोपी ने तोड़े कार के शीशे
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-15 पार्ट-2 में कुत्ता घुमाने को लेकर वकील और एक अन्य व्यक्ति के बीच विवाद हो गया। इसमें कुत्ते के मालिक पर वकील की गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कुत्ते के मालिक पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, एचके यादव वकील सेक्टर-15 पार्ट-2 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि चंदन नगर का रहने वाला अमित कुमार उनके घर के सामने अपना कुत्ता घुमाता है। उन्होंने बताया कि अमित का कुत्ता उनके घर के आगे मल-मूत्र कर जाता है। 14 अक्तूबर की सुबह कुत्ते ने जब ऐसा किया तो उन्होंने अमित से बात करके मना किया।
इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। अधिवक्ता का आरोप है कि अमित ने उन्हें गाली दी और फिर जान से मारने की भी धमकी दी। जब वह अगले दिन 15 अक्तूबर को सुबह उठे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर के बाहर खड़ी उनकी दोनों गाड़ियों के शीशे टूटे हुए हैं। उनके अनुसार, उन्होंने सीसीटीवी में जांच की तो रात को कुछ लोग उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ते दिखाई दिए। उन्होंने अमित पर अपने साथियों के साथ मिलकर इसे अंजाम देने का आरोप लगाया है।