फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Continuation of theft of equipment from freight corridor railway line, police failed

Gurugram News: फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन से उपकरण चोरी होने का सिलसिला जारी, पुलिस नाकाम

Wed, 07 Jun 2023 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Continuation of theft of equipment from freight corridor railway line, police failed
रेलवे सुरक्षा आयुक्त की टीम ने लाइन का किया निरीक्षण, जल्द होगी आरएएफ की तैनाती
विज्ञापन


मोहम्मद शाहिद मेवाती

तावडू। मेवात क्षेत्र से गुजर रहे वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन से फिटिंग उपकरण चोरी होने की घटनाएं लगातार जारी हैं, जिसके चलते कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बीते दो महीने के अंतर्गत इस क्षेत्र की रेलवे लाइन से 800 से अधिक उपकरण चोरी हो चुके हैं। सभी वारदातों के मुकदमे दर्ज किए गए हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। मंगलवार को एक बार फिर 286 ईआरसी क्लिप और लाइनर चोरी होने का मामला सामने आया। इस मामले में भी तावडू सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, तो वहीं बुधवार को दिल्ली मंडल उत्तर रेलवे सुरक्षा आयुक्त प्रियंका शर्मा रेलवे लाइन का निरीक्षण करने तावडू के मालाका गांव में पहुंची। इस दौरान उनके साथ फ्रेट कॉरिडोर सुरक्षा विभाग के उप महाप्रबंधक चित्रेश जोशी, आरपीएफ निरीक्षक कर्मवीर नेहरा भी साथ में रहे।


डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के उप परियोजना प्रबंधक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मेवात क्षेत्र में लाइन से उपकरण चोरी होने का सिलसिला थम नहीं रहा है।इआरसी क्लिप, लाइनर, फिश प्लेट, बेरिंग प्लेट्स सहित आठ प्रकार के उपकरण चोरी हो रहे हैं। सबसे ज्यादा रेल की पटरी के बीच सीमेंट गुटके में लगने वाली क्लिप चोरी हो रही है। बीते 11 मई को रेलवे विभाग की ओर से नूंह पुलिस अधीक्षक को पत्राचार कर चेताया गया था। बुधवार को एक बार फिर नूंह पुलिस को इस संबंध में लिखा गया है। दो महीने में करीब एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदात होने के बाद पुलिस किसी भी मामले में खुलासा नहीं कर सकी। परियोजना प्रबंधक के मुताबिक, मेवात क्षेत्र में 22 किलोमीटर लाइन पर सुरक्षा की दृष्टि से 25 पूर्व सैनिक बतौर गार्ड तैनात हैं जो तीन शिफ्टों में ड्यूटी करते हैं। जल्द ही लाइन पर रेलवे पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स की तैनाती की जाएगी। विभाग की ओर से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा विभाग की ओर से रोजका मेव औद्योगिक एसोसिएशन और भिवाड़ी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन, भिवाड़ी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती स्टील इंडस्ट्रीज, खुशखेड़ा करौली इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन आदि को भी पत्राचार कर लाइन से चोरी किए उपकरणों के मामलों से अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द एक टीम स्थानीय कबाड़ियों से भी रूबरू होगी, यदि किसी कबाड़ी पर रेलवे का उपकरण चोरी का उपकरण पाया गया तो रेलवे अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हरियाणा मेवात और भिवाड़ी अलवर क्षेत्र के अंतर्गत से गुजरने वाली वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर लगभग पर 37 किलोमीटर के दायरे में 31 गांव आते हैं। मेवात के अरावली क्षेत्र में पहाड़ काटकर लंबी सुरंग भी बनाई गई है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है, पुलिस गहनता से जांच में जुटी है। इसका खुलासा होगा। - जयप्रकाश यादव, पुलिस उप अधीक्षक, तावडू
फोटो:- रेलवे उपकरण चोरी होने के बाद लाइन का निरीक्षण करने पहुंचे विभाग की टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed