फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Container crushes son in front of father, death

Gurugram News: पिता के सामने कंटेनर ने बेटे को रौंदा, मौत

Sun, 17 Nov 2024 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Container crushes son in front of father, death
हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस ने चालक के खिलाफ किया केस दर्ज
विज्ञापन


जिले में बढ़ रहे सड़क हादसे यातायात पुलिस के लिए चुनौती

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। नूंह में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत सड़क हादसों में लोगों की जान जाने की खबरें सामने आ रही हैं। जिले में बाइक सवार युवा सबसे ज्यादा हादसे का शिकार हो रहे हैं। बढ़ते हुए सड़क हादसे यातायात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। शनिवार देर शाम एक बार फिर तावडू क्षेत्र में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें तावडू भिवाड़ी मार्ग पर पिता के सामने ही एक तेज रफ्तार कंटेनर बाइक सवार बेटे के सर को रौंदता हुआ निकल गया। इस हादसे में बेटे की मौत हो गई। पीछे चल रहे दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार पिता ने यह मंजर अपनी आंखों से देखा। हादसे के बाद चालक वाहन को छोड़ मौके से फरार हो गया।तावडू सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव जलालपुर थाना हथीन जिला पलवल के रहने वाले जमशेद और बेटा सोहेल अलग-अलग बाइक से शनिवार देर शाम भिवाड़ी से गांव लौट रहे थे। सोहेल की मोटरसाइकिल आगे चल रही थी। देर शाम तावडू भिवाड़ी मार्ग पर गांव सुनारी के नजदीक एचपी फ्यूल पंप के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आए कंटेनर ने सामने चल रहे सोहेल की बाइक में टक्कर मार दी। इससे सोहेल सड़क पर गिरा तो कंटेनर सर को कुचलते हुए निकल गया। पिता यह सब अपनी आंखों से देख रहे थे। उनके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की मदद से कंटेनर को रुकवा लिया गया। हालांकि, चालक मौके से फरार हो गया। सोहेल को नूंह सीएचसी में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फोटो:- हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल और मृतक सोहेल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed