{"_id":"68a85a98372cf1c6720663b1","slug":"construction-of-bus-depot-in-sector-103-will-improve-city-bus-service-in-new-gurugram-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65258-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-103 में बस डिपो बनने से न्यू गुरुग्राम में सिटी बस सेवा होगी बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-103 में बस डिपो बनने से न्यू गुरुग्राम में सिटी बस सेवा होगी बेहतर
विज्ञापन
डीपीआर तैयार करने के लिए परियोजना प्रबंधन सलाहकार नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-103 में प्रस्तावित बस डिपो परियोजना एक कदम और आगे बढ़ गई है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शहर में सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत बनाने और सेक्टर-103 बस डिपो की डीपीआर तैयार कराने जा रहा है जो अपर द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित है। यह डिपो जीएमडीए द्वारा विकसित किए जा रहे शीतला माता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निकट होगा। न्यू गुरुग्राम में तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में नागरिकों की बढ़ती आवागमन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। इसके बाद सिटी बस सेवा बेहतर हो जाएगी।
नगर निगम गुरुग्राम से हाल ही में प्राप्त 7.18 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाला यह प्रस्तावित डिपो भविष्य में 150 बसों को समायोजित करने की क्षमता रखेगा। इसमें आधुनिक संचालन सुविधाएं, पर्याप्त पार्किंग स्पेस और रखरखाव के लिए समर्पित ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा। इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए जीएमडीए ने दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड (डीआईएमटीएस) को परियोजना प्रबंधन सलाहकार नियुक्त किया है जो इस सुविधा के लिए कॉन्सेप्ट प्लान और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगा।
मोबिलिटी डिवीजन के मुख्य महाप्रबंधक कर्नल आरडी सिंगल ने कहा कि सेक्टर-103 बस डिपो का विकास नागरिकों को सतत एवं विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के लिए जीएमडीए के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। बस नेटवर्क का विस्तार और अवसंरचना का उन्नयन कर निजी वाहनों पर निर्भरता घटाना और पर्यावरण के अनुकूल यातायात साधनों को बढ़ावा देना चाहते हैं। यह पहल जीएमडीए की सतत शहरी गतिशीलता को प्रोत्साहित करने और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की विश्वसनीयता बढ़ाने की व्यापक दृष्टि के अनुरूप है। सेक्टर-103 में प्रस्तावित डिपो शहर की बस सेवाओं की कार्यक्षमता को मजबूती देगा, बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा और यात्रियों को उन्नत सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
सेक्टर-48 में बन रहा ई-बस डिपो
जीएमडीए के सेक्टर-10 और सेक्टर-52 में बस डिपो हैं और इसमें करीब 200 बसों को पार्क करने की व्यवस्था है। वहीं, सेक्टर-48 में ई-बस डिपो का निर्माण कार्य भी जारी है। इसके अतिरिक्त, प्राधिकरण न्यू गुरुग्राम में नए बस क्यू शेल्टर का निर्माण कर रहा है। इस योजना के तहत कुल 154 शेल्टर बनाए जा रहे हैं। 80 बस क्यू शेल्टर सेक्टर 68 से 95 तक सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) से नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड (एनपीआर) तक हैं। 74 बस क्यू शेल्टर सेक्टर 99 से 115 तक अपर द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनाए जा रहे हैं जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। जीएमडीए एक मजबूत और सतत सार्वजनिक परिवहन प्रणाली स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा है जो गुरुग्राम की बढ़ती जनसंख्या की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।