{"_id":"64b97f78c7765cc8a1072ec4","slug":"construction-demolished-in-illegal-colony-10-buildings-also-sealed-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10207-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध कॉलोनी में निर्माण ध्वस्त, 10 भवन भी सील किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध कॉलोनी में निर्माण ध्वस्त, 10 भवन भी सील किए
विज्ञापन
डीटीपी प्रवर्तन ने सराय अलावर्दी और वाटिका सिटी सेक्टर-83-84 में की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन ने बृहस्पतिवार को सराय अलावर्दी में एक अवैध कॉलोनी में हो रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री विंडो पर की गई थी। इसके अलावा सेक्टर-82 और सेक्टर-83 वाटिका सिटी में आवासीय भूखंडों पर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने पर 10 संपत्तियों को सील कर दिया गया। यहां पर प्रॉपर्टी के ऑफिस, क्लीनिक, आदि चल रहे थे।
गांव अलावर्दी में एक अवैध कॉलोनी के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय से विभाग के पास मामला भेजा गया। जांच में शिकायत सही पाई गई। बृहस्पतिवार को विभाग की टीम पुसिस बल के साथ मौके पर पहुंची। यहां पर अवैध निर्माण ध्वस्त करने के साथ ही चेतावनी भी दी है कि फिर से अवैध निर्माण किया तो मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। यहां पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के अभियंता मौजूद थे।
इसके बाद विभाग की टीम वाटिका सिटी सेक्टर-83-84 पहुंची। यहां पर वह लोग जो आवासीय संपत्ति में व्यवसायिक गतिविधि कर रहे थे, उनको पहले नोटिस दिए गए थे। इन्होंने नोटिस का कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसी के चलते बृहस्पतिवार को 10 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। चेतावनी दी गई है कि सील से छेड़खानी की गई तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान डीटीपी प्रवर्तन मनीष यादव, जेई तकदीर सिंह, शुभम शर्मा, अजय सांगवान आदि मौजूद थे।