फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress MLA Maman Khan sent to judicial custody for 14 days in Nuh violence case

नूंह हिंसा: कांग्रेस MLA मामन खान की बढ़ीं मुश्किलें, नहीं मिली राहत, अभी 14 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे

Tue, 19 Sep 2023 12:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Sep 2023 12:34 PM IST
सार

नंहू सीजेएम जोगेंद्र सिंह की कोर्ट ने कांग्रेस विधायक मामन खान को 14 दिन की न्यायिक में भेजने का आदेश दिया। कोर्ट में तकरीबन 20 मिनट तक दोनों पक्षों के वकीलों की बहस हुई। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया।

विज्ञापन
Congress MLA Maman Khan sent to judicial custody for 14 days in Nuh violence case
mla mamman khan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार हुए फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान इंजीनियर को बड़ा झटका लगा है। मामन खान को राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों के वकीलों की बहस हुई। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया। 
विज्ञापन


नूंह सीजेएम जोगेंद्र सिंह की कोर्ट ने कांग्रेस विधायक मामन खान को 14 दिन की न्यायिक में भेजने का आदेश दिया। कोर्ट में तकरीबन 20 मिनट तक दोनों पक्षों के वकीलों की बहस हुई। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन


नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार हुए फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान को दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने पर रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस ने उन्हें हिंसा से संबंधित 3 अन्य मामलों के दोषी बताते हुए फिर पांच दिन की रिमांड मांगी। कोर्ट ने मामलों की सुनवाई करते हुए मामन खान को 3 मामलों में जेल भेजने का आदेश जारी करते हुए मुकदमा नंबर 137 में फिर से दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसआईटी और वकीलों की काफी बहस चली थी। इसके बाद एसआईटी ने कोर्ट से विधायक से अधिक पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस रिमांड मांगी, लेकिन चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट जोगेंद्र सिंह की अदालत ने सुनवाई करते हुए दो दिन का रिमांड ही दी। इस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर और अंदर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। शहर के अन्य चौक-चौराहों और नाकों पर पुलिस बल तैनात किया गया। सुबह सात बजे से ही पुलिस तैनात कर दी गई थी।

अब तक पुलिस की कार्रवाई
नूंह हिंसा की घटना में पुलिस द्वारा 60 एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें 330 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसी प्रकार सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ प्रचार करने वालों के खिलाफ 11 एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर नूंह हिंसा से संबंधी प्रत्येक गतिविधि पर राज्य व जिला स्तर पर कड़ी निगरानी की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed