{"_id":"61c469afc5488861ae7ae3bc","slug":"confusion-for-new-year-s-celebration-gurgaon-news-noi6229280191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न को लेकर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न को लेकर असमंजस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। नए साल पर होटल, मॉल, बार और रेस्टोरेंट में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अभी असमंजस की स्थिति है। संचालकों को अभी इस संबंध में कोई गाइडलाइन नहीं मिली है, जबकि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते कार्यक्रमों पर रोक लग चुकी है। 31 दिसंबर करीब है। ऐसे में संचालक पसोपेश में पड़े हुए हैं। सामान्य दिनों की तरह ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए वह कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, इसके अलावा कोई गाइडलाइन आती है, तो उसका भी पालन करेंगे।
इस वर्ष कोरोना के मामले कम होने पर लोगों ने नववर्ष 2022 को धूमधाम से मनाने की तैयारी लगभग कर ली थी। होटल, बार, मॉल और रेस्टोरेंट ने दो वर्ष में कोरोना के चलते हुए नुकसान की भरपाई की भी उम्मीद लगाई हुई थी, लेकिन कोरोना के मामले बढ़ने और नए वैरियंट ओमिक्रॉन के आने से लोगों के जश्न पर पानी फिरता नजर आ रहा है। दिल्ली में कार्यक्रम पर पाबंदी लगने से गुरुग्राम के लोगों में भी मायूसी है, हालांकि अभी हरियाणा सरकार की ओर से नए साल पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। जिसको लेकर होटल, रेस्टोरेंट, बार, डिस्को आदि के संचालक असमंजस में हैं। अभी तक सभी का यही निर्णय है कि पूर्व में जारी कोविड गाइडलाइन का पालन कर इनका संचालन किया जाए।