फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Collective responsibility to activate the organization: Krishnapal

संगठन को सक्रिय करना सामूहिक जिम्मेदारी : कृष्णपाल

Mon, 08 Jul 2024 03:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Collective responsibility to activate the organization: Krishnapal
जिले की चारों विधानसभाओं में कमल खिलाने के लिए विस्तृत जिला कार्यकारिणी की बैठक में मंथन हुआ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले की चारों विधानसभाओं में कमल खिलाने के लिए रविवार को विस्तृत जिला कार्यकारिणी की बैठक में महामंथन हुआ। जिला अध्यक्ष कमल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिले से लेकर शक्ति केंद्र स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय करना है। संगठन का काम सामूहिक जिम्मेदारी का काम है।
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डाॅ. सुधा यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मुख्य वक्ताओं ने राष्ट्रीय और प्रदेश आलाकमान द्वारा संगठन को लेकर दिए गए सभी कार्यक्रमों को लागू करने के लिए गंभीरता से काम करने की बात कही। बैठक शुरू होने पर सभी नेताओं ने केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने पर देश और प्रदेशवासियों का आभार जताया। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ना तो किसानों की जमीन को छोड़ा और ना ही फसल की कीमत दी। कांग्रेस ने किसानों की जमीनों को लूटने का काम किया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट बीजेपी गुरुग्राम डॉट ओआरजी को लॉन्च किया। पोर्टल का निर्माण जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला सोशल मीडिया विभाग प्रमुख विकास चोपड़ा एवं जिला आईटी प्रमुख सुमित वोहरा द्वारा किया गया है।
विज्ञापन




भाजपा सरकार गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के उत्थान के लिए काम रही है : सुधा यादव
दूसरे सत्र में बोलते हुए केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डाॅ. सुधा यादव ने भी तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया और विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाने को भी कहा। सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी ऐसे चार वर्ग हैं जिनके लिए काम करके दिखाया है। यादव ने कांग्रेस को गरीब, युवा, किसान और महिलाओं का विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग झूठ बोलते हैं और लोगों को भ्रमित करते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने तीसरी बार मोदी सरकार बनने और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। बैठक को जिला अध्यक्ष कमल यादव, जिला प्रभारी संदीप जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, विधायक सत्य प्रकाश जरावता, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, जिला मीडिया प्रमुख डा. गजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed