{"_id":"57cd61634f1c1ba830318024","slug":"cm-khattar-announces-gda-formation-for-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम खट्टर ने गुडग़ांव में की जीडीए गठन की आधिकारिक घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम खट्टर ने गुडग़ांव में की जीडीए गठन की आधिकारिक घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 05 Sep 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को गुडग़ांव विकास प्राधिकरण (जीडीए) के गठन की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि जीडीए के गठन की प्रक्रिया एक नवंबर से आरंभ हो जाएगी। जिसे दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। इस दिशा में हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) द्वारा तैयार रिपोर्ट पर सरकार जवाब भी एक नवंबर से पहले दे देगी।
विज्ञापन
सीबीआई के छापे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के बयानों पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे'। सीएम ने बताया कि हरियाणा के स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
गुडग़ांव में जीडीए की मांग पिछले कई वर्षों से चल रही है। पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत इस मुद्दे को लगातार उठाते हैं। फिलहाल अब इस मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुडग़ांव के स्वतंत्रता सेनानी भवन में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि जीडीए के गठन को लेकर उनकी सरकार काफी गंभीर है। सीएम ने कहा कि गुडग़ांव की व्यवस्था ठीक नहीं है। इसे दुरुस्त करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
सीएम ने स्पष्ट तौर से कहा कि जीडीए के गठन की प्रक्रिया हरियाणा दिवस के दिन (01, नवंबर) से आरंभ कर दी जाएगी। जो दो माह में पूरी कर ली जाएगी। गुडग़ांव में नगर निगम चुनाव होने हैं कि नहीं इसका निर्णय जीडीए गठन के बाद ही लिया जाएगा।
हिपा द्वारा जीडीए पर तैयार रिपोर्ट के बारे में सीएम ने कहा कि इस पर एक नवंबर से पहले निर्णय ले लिया जाएगा। मनोहर लाल ने कहा कि किसी भी सरकार का पहला साल चीजों समझने में लग जाता है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया है कि सरकार का तीसरा साल परफारमेंस वाला होगा।
मनोहर लाल ने बताया कि दिल्ली से गुडग़ांव को जोडने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर यातायात के सुचारु संचालन के लिए इफ्को चौक, सिग्नेचर टावर व राजीव चौक पर अंडरपास और फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी 11 सितंबर को इन परियोजनाओं के निर्माण की शुरूआत करेंगे।