{"_id":"68546ca003126bd556073bf8","slug":"cm-flying-team-raids-illegal-premises-case-filed-against-two-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-60401-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध अहाते पर सीएम फ्लाइंग टीम का छापा, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध अहाते पर सीएम फ्लाइंग टीम का छापा, दो पर केस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के खांडसा मंडी के पास अवैध रूप से चलाए जा रहे अहाते पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापा मारा। जिसमें काफी लोग शराब पीते हुए पाए गए। यह अहाता एक शराब ठेके के पास अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। टीम ने दस्तावेज की जांच की तो संचालक के पास आबकारी विभाग की अनुमति नहीं मिली। टीम ने दो के खिलाफ शिवाजी नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।
सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली कि खांडसा मंडी के पास अवैध रूप से अहाता में लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही है। टीम ने मौके पर दबिश दी तो काउंटर पर दो युवक मिले, इनमें उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात निवासी गौतम यहां मैनेजर था और बिहार के छपरा निवासी राजकुमार वेटर था। टीम ने दोनों को पुलिस के हवाले कर केस दर्ज कराया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह अहाता राकेश का है। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि दोनों को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया गया है। आगामी कार्रवाई के लिए चालान के साथ गौतम व राजकुमार को अदालत में पेश किया जाएगा।