{"_id":"647e1fbc15945deb5300f896","slug":"church-priest-slapped-in-kherkidola-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-6814-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेड़कीदौला में चर्च के पादरी को मारा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेड़कीदौला में चर्च के पादरी को मारा थप्पड़
विज्ञापन
खेड़कीदौला में चर्च के पादरी को मारा थप्पड़
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, हिन्दू सेना का नेता पुलिस के रडार पर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में पिछले दिनों बने अस्थायी चर्च को बंद कराने को लेकर 20 से 25 लोगों ने चर्च के बाहर पोस्टर लगा दिया। इसके साथ ही पादरी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। पादरी की शिकायत पर कई नामजद समेत सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की छानबीन में एक ऐसे हिन्दू नेता का नाम सामने आया है जिसके खिलाफ पहले कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वारदात का मास्टर माइंड वही बताया जा रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में पादरी ने बताया कि उन्होंने खेड़कीदौला में एक प्लाॅट में अस्थायी रूप से चर्च बनाया हुआ है। इस चर्च को लेकर ग्रामीणों को आपत्ति होने लगी है। इसके कारण वह इस चर्च को बंद कराना चाहते हैं। रविवार को करीब 20 से 25 लोग चर्च पर आए और उन्हें धमकाने लगे। लोगों ने इस चर्च को तुरंत बंद करने के लिए कहा, इसे लेकर उनकी बहस हो गई। इसके बाद लोगों ने उनसे मारपीट की। मामले को तूल पकड़ता देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शरारत करने वालों को तलाश में पुलिस
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि गगनचुंबी इमारतों के बीच किराये की जगह लेकर पादरी की ओर से प्रार्थना कराई जाती है। हाल ही पादरी का एक समूह प्रधानमंत्री से मिला था। जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उनकी ओर से ही यह चर्च खुलवाया गया है। ऐसे में पुलिस शरारत करने वाले तक पहुंचने में जुटी है।