{"_id":"5e46ea488ebc3ee5e3787e4d","slug":"chief-minister-will-come-today-gurgaon-news-noi4922739187","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे मुख्यमंत्री, जनता की सुनेंगे समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे मुख्यमंत्री, जनता की सुनेंगे समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को गुरुग्राम में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में जनता की शिकायतें सुनेंगे। इसके अलावा करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई दो परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह मानेसर में जापान के उद्यमियों और राज्य के अधिकारियों के बीच होने वाले गोल्फ मैच भी देखेंगे।
गुरुग्राम के उपायुक्त अमित खत्री के अनुसार, मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को सेक्टर-39 में बनाई गई डायग्नॉस्टिक लैब का उद्घाटन करेंगे। लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई इस लैब में गुरुग्रामवासियों को सभी प्रकार की डायग्नॉस्टिक सेवाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध होगी। इस लैब में मुख्य रूप से एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन, सभी प्रकार के ब्लड टेस्ट आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस लैब में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों से संबंधित मरीजों को टेस्ट की सुविधा मुफ्त मिलेगी, जबकि गरीबी रेखा से ऊपर के परिवारों से संबंधित मरीजों को सीजीएचएस रेट पर डायग्नॉस्टिक टेस्ट करवाने की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बादशाहपुर ड्रेन के सौंदर्यीकरण की योजना का उद्घाटन करेंगे। इस ड्रेन को बॉक्स ड्रेन के रूप में विकसित करने के बाद इसके ऊपर साइकलिंग ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक और पैदल सैर करने का ट्रैक बनाया गया हैं। इस योजना पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च हुए है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री 13 शिकायतों का करेंगे निपटारा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति में लोगों की शिकायतें सुनेंगे। इस दौरान उनके समक्ष 13 शिकायतें रखी जाएगी। इन शिकायतों में सबसे प्रमुख बेरीवाला बाग की चारदीवारी करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि नगर निगम ने इस बाग की चारदीवारी करने करने के दौरान चार से पांच एकड़ भूमि छोड़ दी है। उसने यह कार्य कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किया है। यह मामला नगर निगम एवं जिला प्रशासन के संज्ञान में लाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने इस मामले की राजस्व विभाग से निष्पक्ष जांच कराने के साथ-साथ छोड़ी गई भूमि को चारदीवारी के अंदर शामिल करने की मांग की है।
गोल्फ के माध्यम से जापानी निवेशकों को आकर्षित करेगा हरियाणा
हरियाणा सरकार जापान के साथ व्यापारिक संबंध बढ़ाने के लिए आईएमटी मानेसर के पास हसनपुर-तावड़ू रोड स्थित क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में शनिवार को गोल्फ नेटवर्किंग इवेंट आयोजित कराएगी। इस इवेंट में जापानी कंपनियों के सीईओ और अन्य निवेशक और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे। राज्य सरकार का मानना है कि यह नेटवर्किंग इवेंट हरियाणा सरकार और जापानी निवेशकों को एक मंच प्रदान करेगा, जिसमें एक ओर जहां हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी गोल्फ खेेल के दौरान जापानी निवेशकों के हितों और रुचि को समझ पाएंगे, वही दूसरी ओर उन्हें हरियाणा सरकार की ईज ऑफ डूंइग बिजनेस की नीति के बारे में अवगत करवा पाएंगे। हरियाणा में जापानी कंपनियां मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में कार्यरत है और वहां की कई नामी कंपनियों के कारपोरेट कार्यालय भी यहां स्थित हैं।