फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister's flying squad raided the country cot dhaba

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का देसी खाट ढाबे पर छापा

Sun, 06 Mar 2022 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided the country cot dhaba
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने आबकारी व सेक्टर 65 थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अवैध चल रहे देशी खाट ढाबे पर छापामारी की। इस दौरान टीम को लगभग 100 युवक व युवतियां हुक्के का सेवन करते हुए मिले। शनिवार रात 11:00 बजे हुई छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से 20 बोतल बीयर अलग-अलग मार्का की बरामद कीं। अंधेरे का फायदा उठाकर संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने योगेश व संजय ठाकुर के साथ दो पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुरुग्राम को सूत्रों के माध्यम से एक सूचना मिली थी कि थाना सेक्टर 65 गुरुग्राम क्षेत्र में बने बैकयाड स्पोर्टस क्लब में देशी खाट के नाम से बने अवैध अहाते पर देर रात्रि तक शराब व हुक्के का सेवन करवाया जाता है। टीम को अहाते में 90/100 नौजवान युवक-युवतियां शराब व हुक्के का सेवन करते मिले। जहां पर काफी तेज आवाज में म्यूजिक व डांस भी किया जा रहा था । टीम को देखकर वहां के कर्मचारियों ने लाइट बंद करके अंधेरा कर दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर अहाता संचालक मौके से फरार हो गया। वहां पर मौजूद संजय कुमार ठाकुर कैशियर वासी दिहारिया, हरिहरगंज जिला पलामु झारखंड से अहाता चलाने का परमिशन लेटर मांगा गया। वह किसी तरह का अनुमति पत्र नहीं दिखा पाए। उन्होंने बताया कि इस अहाते के मालिक योगेश तथा दो अन्य पार्टनर हैं। जो यह अवैध अहाता/कैफे लगभग एक माह से चला रहे हैं। इस अहाते पर साप्ताहिक दिनों में किसी सिंगर को बुलाकर देर रात्रि तक पार्टियां भी की जाती थीं।
विज्ञापन

वर्जन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ओर से सूचना के आधार पर अवैध रूप से चल रहे ढाबों में छापेमारी की जाती है। अब तक इस क्षेत्र में कई अहाते पर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

इन्द्रजीत यादव, डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed