फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister inaugurated 100 bed Covid Care Center

मुख्यमंत्री ने 100 बेड के कोविड केयर सेंटर का किया उद्घाटन

Mon, 17 May 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurated 100 bed Covid Care Center
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को सेक्टर-14 स्थित राजकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में हीरो ग्रुप द्वारा बनाए गए 100 बेड के कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया। इसको मिलाकर 2 दिन के दौरान गुरुग्राम में कोविड मरीजों के लिए 500 बेड के कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ किया जा चुका है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में बनाए गए इस सेंटर में 100 ऑक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था कोरोना मरीजों के लिए की गई है। यहां पर ऑक्सीजन की जरूरत को जिला प्रशासन पूरा करेगा लेकिन हीरो ग्रुप ने भी 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का प्रबंध कर लिया है। ‘डॉक्टर्स फॉर यू’ नामक एनजीओ के सहयोग से दवा और डॉक्टर भी हीरो ग्रुप उपलब्ध करवाएगा। सिविल सर्जन कार्यालय इस सेंटर की निगरानी करेगा। सेंटर पर साफ सफाई और बायोमेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी तथा सुरक्षा व्यवस्था गुरुग्राम पुलिस देखेगी। गुरुजल सोसाइटी और सिविल डिफेंस के वॉलंटियर भी सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक के भाई के निधन पर शोक जताया
मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद के छोटे भाई संदीप जांघू के आकस्मिक निधन पर उनके निवास पर शोक व्यक्त करने भी गए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और सांत्वना दी। संदीप जांघू (39 वर्ष) का कोरोना संक्रमण के चलते 15 मई को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 बेड का कोविड केयर सेंटर भी खुला
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सोमवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, आईआईएलएम यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी, जिला प्रशासन व इंडस्ट्री पार्टनर्स के सहयोग से बनाए गए 60 बेड के कोविड केयर सेंटर का भी उद्घाटन किया। इस दौरान श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू, आईआईएलएम यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. सुजाता साही, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. मार्कंडेय आहुजा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed