{"_id":"68696ebde7d6e3f9730dc980","slug":"chess-day-celebrated-in-government-schools-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-61553-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरकारी स्कूलों में मनाया गया शतरंज दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरकारी स्कूलों में मनाया गया शतरंज दिवस
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा में शतरंज को स्कूली शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सरकारी स्कूलों में पहली बार शतरंज दिवस मनाया गया। इसमें शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक सुनील बजाज बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और शतरंज को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की।
शतरंज दिवस के अवसर पर गुरुग्राम जिले के कई सरकारी स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में जिला चेस एसोसिएशन गुरुग्राम की ओर से प्रमुख शतरंज प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी राजपाल चौहान, देश रत्न गुलाटी, डॉ. सुनील त्रिपाठी और अनीश रंजन ने भाग लिया। देश रत्न गुलाटी ने विद्यार्थियों को शतरंज की बुनियादी जानकारी, उसकी रणनीतियों और मानसिक विकास में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी।
दि हरियाणा चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ जिंदल और महासचिव एडवोकेट विष्णु भगवान कश्यप ने शतरंज को स्कूली शिक्षा में शामिल करने के निर्णय के लिए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि एसोसिएशन प्रदेश भर के स्कूलों में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। संवाद