फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cheating jewelery by showing a fake bundle of two lakhs

बातों में उलझाकर दो लाख रुपये की नकली गड्डी देकर आभूषण ठगे

Tue, 05 Oct 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cheating jewelery by showing a fake bundle of two lakhs
गुरुग्राम। सब्जी खरीदने गई बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन ठग लिया। महिला का कहना है कि भीड़ के दौरान 2 महिला व एक व्यक्ति आए। उन्होंने बुजुर्ग महिला को दो लाख रुपये नकद देने के बदले सोने के कंगन उतरवा लिए। बाद में पता चला कि थैले में नोटों की गड्डी की बजाय कागज की गड्डी थी। महिला की शिकायत पर पालम विहार थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अशोक विहार फेज-3 निवासी 66 साल की बुजुर्ग महिला कमलेश का कहना है कि सोमवार शाम को वह पालम विहार सी-टू ब्लॉक में सब्जी खरीदने बाजार गई थी। जब वह वापस लौटने लगी तो दो औरत व एक आदमी आए। तीनों मिलकर बुजुर्ग महिला से अच्छी-अच्छी बातें करने लगे। फिर आरोपियों ने अपने हाथ में लिए हुए पॉलीथीन में रुपयों की गड्डी दिखाकर कहा कि आप अपने दो कंगन व सोने की अंगूठी दे दो। आरोपियों ने बातों में लगाकर ये जूलरी महिला से निकलवा ली और पॉलीथीन में रुपयों की गड्डी, दो कंगन व अंगूठी बताकर थैला दे गए।
विज्ञापन

बाद में थैले की जांच किया तो नोटों की गड्डी के अलावा सोने के असली कंगन के अलावा नकली कंगन निकलेे। सोने की अंगूठी की जगह पर उसमें छोटा पत्थर था। आरोप है कि तीनों ने मास्क लगा रहा था जिसके चलते शिकायतकर्ता उनका चेहरा नहीं देख सकी। आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले। महिला ने घर आकर परिवार वालों को इस बारे में बताया। तब शिकायत पुलिस को दी गई। देर रात पालम विहार थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ठगी व चोरी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed