{"_id":"656cdab652b55c91db04b67a","slug":"challan-issued-to-135-people-for-drunk-driving-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-20063-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 135 लोगों के चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 135 लोगों के चालान काटे
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, कई टीमों का गठन करके की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए अभियान में यातायात पुलिस ने एक महिला सहित 135 वाहन चालकों के चालान काटे। अभियान के तहत जगह-जगह पुलिस ने वाहन चालकों की चेकिंग की।
पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा के निर्देश पर रात में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलवाया गया। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नियमानुसार चालान किए। अभियान को सफल बनाने के लिए डीसीपी ने यातायात पुलिस की कई टीमों का गठन करके उनको विभिन्न जगहों पर तैनात कराया। अभियान के दौरान 1 महिला सहित कुल 135 वाहनों के नियमानुसार चालान काटे गए।
डीसीपी ट्रैफिक विरेन्द्र विज ने कहा कि यातायात पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से समय-समय पर रात के समय शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए नाके लगाकर चालान करती है। रात के समय कई वाहन चालक शराब का सेवन करके अपने वाहन को नशे की हालत में चलते हैं, जिसकी वजह से हादसे हो जाते हैं।