फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CDS, NDA exams will be held at 36 centers

Gurugram News: 36 केंद्रों पर होगी सीडीएस, एनडीए की परीक्षा

Sat, 20 Apr 2024 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
CDS, NDA exams will be held at 36 centers
यूपीएससी की परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर एडिशनल लेबर कमिश्नर ने दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में 21 अप्रैल को संघ लोक सेवा आयोग की आयोजित होने वाली सीडीएस, एनडीए व नेवल एकेडमी परीक्षा को सुनियोजित ढंग से संपन्न करवाने के लिए एडिशनल लेबर कमिश्नर ( एएलसी ) कुशल कटारिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। लघु सचिवालय में आयोजित इस बैठक में उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए संबंधित सेंटर सुपरवाइजर व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यूपीएससी की परीक्षा जिले में 36 केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
बैठक में संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य एसएन प्रसाद भी उपस्थित रहे। एएलसी कुशल कटारिया ने कहा कि यह काफी संवेदनशील कार्य है, जिसे सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश ना हो। परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने जो नियम निर्धारित किए हैं, उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई शंका हो तो उसे समय रहते दूर कर लें। अधिकारी ने बताया कि 21 अप्रैल को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 3 पालियों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण सुबह 9 से 11 बजे तक, दूसरा चरण दोपहर 12 से 2 बजे तक व तीसरा चरण दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं, एनडीए व नेवल एकेडमी परीक्षा के लिए प्रथम चरण सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक व दूसरा चरण दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक रखा गया है। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन ने परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 21 अप्रैल को 36 केंद्रों पर 12156 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। ऐसे में समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed