{"_id":"648f4e760013fdbc020a0b24","slug":"cash-and-jewelery-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-7755-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना एरिया में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात, नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के दौरान परिवार अस्पताल में किसी परिजन को देखने गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत के बरोदा निवासी सुखवीर ने कहा कि वह ओम विहार स्थित अपनी मौसी के मकान में परिवार सहित रहता है। शनिवार की रात करीब एक बजे वह अपनी पत्नी के साथ नारायणा अस्पताल किसी परिजन को देखने गए थे। जब वे 2.30 पर वापस घर आए तो वहां सारा सामान बिखरा हुआ मिला। सामान चेक करने पर पता चला कि चोर घर में मौजूद लाखों के सोने और चांदी के जेवरात व सिक्के, नगदी, डेबिट कार्ड सहित दस्तावेज चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।