फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case registered against 6 farmer leaders for stopping development work in IMT

Gurugram News: आईएमटी में विकास कार्य रुकवाने के आरोप में 6 किसान नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 18 May 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 6 farmer leaders for stopping development work in IMT
नूंह। एचएसआईआईडीसी की शिकायत पर रोजका मेव थाना पुलिस ने 6 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किसानों पर आईएमटी सोहना में विकास कार्य में रुकावट डालने का आरोप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेडली कंकर निवासी सिराजुद्दीन, महरौला के पूर्व सरपंच जाहिद, रोजका मेव निवासी खुर्शीद, रुपाहेड़ी निवासी दीन मोहम्मद नम्बरदार, रोजका मेव निवासी अंसार व जस्सू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन लोगों ने शुक्रवार को जबरदस्ती आईएमटी में चल रहे विकास कार्य को रुकवा दिया था।
विज्ञापन

आईएमटी एचएसआईआईडीसी सोहना के सीनियर मैनेजर हमीद खान ने बताया कि उक्त लोगों ने पहले भी काम रुकवा दिया था और शुक्रवार को जब उनकी टीम काम शुरु करने फिर पहुंची तो फिर से काम रुकवा दिया, जिसके खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है। आईएमटी सोहना के लिए अधिग्रहित की गई 9 गांवों की 1600 एकड़ जमीन के मुआवजे के विवाद के कारण किसान लंबे समय से धरने पर बैठे हुए है। मुकदमे में नामजद सभी किसान धरने के नेतृत्व करने वाले है और पिछले करीब एक साल से ये किसान आईएमटी में चल रहे विकास कार्य पर बार-बार रोक लगा देते है। जिसे लेकर कई बार किसानों और प्रशासन का आमना-सामना भी हो चुका है। लेकिन अब किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed