फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case against nine named including three women in deadly attack

Gurugram News: जानलेवा हमले में तीन महिलाओं सहित नौ नामजद के खिलाफ केस

Tue, 11 Feb 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Case against nine named including three women in deadly attack
फिरोजपुर झिरका। थाना अंतर्गत क्षेत्र रवा गांव में एक व्यक्ति पर गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा लाठी डंडों से जानलेवा हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में लगभग दो सप्ताह बाद मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित नौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। रवा गांव के साजिद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जनवरी को गांव के साजिद एवं शाहरुख ने उनकी लकड़ियों में लगे मधुमक्खी के छत्ते को तोड़ लिया, जिसको लेकर विवाद हो गया। 24 जनवरी सुबह लगभग दस बजे भाई माजिद इन दबंगों को उलाहना देने गया तो उस पर इन्होंने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जांच अधिकारी जमशेद ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित नौ नामजद आरोपी सादिक, तैय्यब, फजरु, आबिद, शाहरुख, जानू, समीना, इरफाना व जन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed