फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Car Rammed into Property Dealer's Office Out of Spite; After Being Beaten, a False Story Was Fabricated

Gurugram News: रंजिश में प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में कार घुसाई, पीटा तो झूठी कहानी बनाई

Fri, 29 May 2026 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Car Rammed into Property Dealer's Office Out of Spite; After Being Beaten, a False Story Was Fabricated
-गांव कुसलीपुर में हुई वारदात, पुलिस को दी थी हथौड़े से हमले की सूचना
विज्ञापन

-दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास एफआईआर दर्ज, तीन दबोचे
संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। कुसलीपुर गांव में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर कार को प्रॉपर्टी कार्यालय के अंदर घुसाने और बाद में हथौड़ों से हमला किए जाने की अफवाह फैलाने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, असावटा निवासी रोहित ने शिकायत दी कि 22 मई की रात वह अपने साथियों के साथ कुसलीपुर स्थित प्रॉपर्टी कार्यालय में बैठा हुआ था। इसी दौरान देव नगर निवासी नरेंद्र कुंडू अपनी कार लेकर वहां पहुंचा और जान से मारने की नीयत से तेज रफ्तार कार को सीधे कार्यालय के अंदर घुसा दिया। कार की टक्कर से कार्यालय में रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल रोहित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रोहित की शिकायत और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर नरेंद्र कुंडू के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



वहीं दूसरे पक्ष से नरेंद्र कुंडू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे असावटा निवासी नंदू पोसवाल ने फोन कर कुसलीपुर स्थित कार्यालय पर बुलाया था। वहां उसे जबरन शराब पिलाई गई। पार्टी खत्म होने के बाद जब वह अपनी कार में बैठकर घर जाने लगा तो नंदू भी कार में बैठ गया। नरेंद्र का कहना है कि गाड़ी चलाते समय नंदू का हाथ अचानक गियर पर लग गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर कार्यालय के शीशे तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। नरेंद्र ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद कार्यालय में मौजूद रोहित, दिनेश और उनके अन्य साथियों ने उस पर रॉड, डंडों और लाठियों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर उसे बेहोशी की हालत में कार में डालकर आगरा चौक की तरफ ले गए। रास्ते में रसूलपुर चौक के पास नरेंद्र के भतीजे राहुल ने कार को पहचान लिया। भतीजे को देखकर आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस जांच में हुआ मामले का खुलासा--

कैंप थाना जांच अधिकारी सचिन ने बताया कि शुरुआती जांच में कार्यालय पर ताला बंद होने और घायल के अस्पताल में व्यस्त होने के कारण चश्मदीद नहीं मिले थे। 27 मई को पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इससे पता चला कि नरेंद्र कुंडू ने जानबूझकर जान से मारने की नीयत से कार को दफ्तर के अंदर बैठे लोगों पर चढ़ाया था। पीड़ितों की जान बाल-बाल बची है। इसके बाद दूसरे पक्ष ने नरेंद्र कुंडू के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से प्राप्त शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी रोहित, दिनेश और दूसरे मामले में नरेंद्र कुंडू को गिरफ्तार किया है।


---------------------------------------

राहुल राज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article