{"_id":"66da38ef8cb9703e6202e484","slug":"car-caught-fire-on-delhi-jaipur-highway-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-38560-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कार में लगी आग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते यह कार आग के गोले में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि समय रहते कार सवार लोग बाहर निकल गए थे। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली की ओर से जयपुर जा रही कार इफ्को चौक के पास अचानक आग की चपेट में आ गई। कार सवार लोगों ने किसी तरह गाड़ी से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कार से उठती आग की लपटों को देखकर भीड़ जुट गई। सूचना पर सेक्टर-29 फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।