{"_id":"65be992c42132459580fbf8b","slug":"car-caught-fire-after-hitting-electric-pole-driver-burnt-alive-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-24673-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिजली के पोल से टकराने पर कार में लगी आग, जिंदा जला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिजली के पोल से टकराने पर कार में लगी आग, जिंदा जला चालक
विज्ञापन
लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया और युवक को बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात बिजली के पोल से टकराने पर ब्रेजा कार में आग लग गई। हादसे में चोट लगने के चलते कार सवार युवक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार सोहना के गांव दौला निवासी मोहित सीसीटीवी लगाने का काम करता था। शुक्रवार की रात वह किसी कार्यक्रम में गया था। जहां से लौटने के बाद वह ब्रेजा कार से सोहना जा रहा था। लोहटकी गांव के निकट सामने से आ रहे वाहनों से गाड़ी को बचाने के चक्कर में उसकी कार सड़क के किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में मोहित घायल हो गया, जिसके चलते वह कार से बाहर नहीं निकल सका। वहीं टक्कर लगते ही कार के बोनट से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते कार में आग लग गई। कार से भीषण लपटें उठने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया और मोहित को भी बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सोहना थाना पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के सुपरवाइजर जयवीर भड़ाना ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया गया। लेकिन उससे पहले ही कार मालिक की मौत हो चुकी थी। सोहना थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।