फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Car and tempo collide on Sohna-Tawdu road, one dead

Gurugram News: सोहना-तावडू रोड पर कार व टेंपो की भिड़ंत, एक की मौत

Sun, 11 May 2025 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Car and tempo collide on Sohna-Tawdu road, one dead
कई लोग घायल, अज्ञात चालक के विरूद्ध केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। सोहना-तावडू रोड पर गांव धुलावट के पास बीते शनिवार 10 मई की सुबह करीब 10:30 बजे के करीब एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस हादसे में ऑटो रिक्शा और कार आपस में टकरा गए। मृतक की पहचान राजबीर निवासी जसरथपुर, हुसैनपुर कर्मयान, थाना बेहटा गोकुल, जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है तो वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित चंदन निवासी शिरोमन नगर, थाना शाहाबाद, जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश के अनुसार ने मृतक राजबीर उनके साथ बालाजी टाइल कंपनी, गांव गुढा में काम करता था। राजबीर एक सप्ताह की छुट्टी के बाद 10 मई को दिल्ली से तावडू लौट रहा था। सुबह 6:00 बजे चंदन की राजबीर से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने बताया कि वह दिल्ली पहुंच चुका है और ऑटो रिक्शा से तावडू आ रहा है। उन्होंने बताया कि हादसा तब हुआ जब तावडू सोहना मार्ग गांव धुलावट के समीप एक कार के अज्ञात चालक ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं। सूचना मिलने पर चंदन मौके पर पहुंचे, जहां दोनों क्षतिग्रस्त वाहन मौजूद थे। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल राजबीर को शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नूंह नल्हड़ ले जाया गया। जहां राजबीर को मृत घोषित कर दिया गया। तावडू सदर थाना पुलिस ने चंदन की शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में घायल अन्य यात्रियों की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed