{"_id":"66f992b038671494950426b7","slug":"cameras-will-soon-be-used-to-control-traffic-in-the-millennium-city-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-40478-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मिलेनियम सिटी में जल्द ही कैमरे से नियंत्रित होगा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मिलेनियम सिटी में जल्द ही कैमरे से नियंत्रित होगा ट्रैफिक
विज्ञापन
वाहन डिटेक्टर कैमरों को आईसीसीसी सेंटर से जोड़ने का काम शुरू, एडाप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से संंचालित होगा ट्रैफिक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल के तहत 40 चौक पर नए सिग्नल लगाने का काम पूरा हो गया है। इन चौक पर वाहन डिटेक्टर कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो चौराहों पर वाहनों के दबाव को मापने में सक्षम होंगे। वाहनों की गिनती करने वाले कैमरों को जीएमडीए के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। चौकों पर कैमरे लगाने के बाद वाहनों के दबाव के अनुसार ट्रैफिक सिग्नल काम करेंगे।
शहर में पुराने हो चुके यातायात लाइटों को बदलकर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण नए और आधुनिक तकनीक वाले सिस्टम को लगवा रहा है। इसके तहत सेक्टर एक से 55 तक में ट्रैफिक सिग्नल को एडाप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (एटीसीएस) से लैस करवाया जा रहा है। करीब 40 चौक पर नई यातायात लाइटें लगाई जा चुकी हैं। इन चौक पर लगे कैमरों की आईपी एड्रेस को आईसीसीसी से जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। ऐसा होने से इन कैमरों पर कमांड सेंटर से निगरानी रखी जा सकेगी। यदि ट्रैफिक सिग्नल में कोई खराबी आएगी तो कमांड सेंटर पर पता चल जाएगा। हर चौक पर चार ऐसे कैमरे लगाए जा रहे हैं। ऐसे में हर कैमरे को कमांड सेंटर से जोड़ा जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि सभी कैमरों को जोड़ने के बाद ट्रैफिक लाइटें स्वचालित हो जाएंगी। उनका कहना है कि अभी इफ्को चौक, कन्हई चौक रूट की यातायात लाइटों को कमांड सेंटर से जोड़ने का काम चल रहा है।
जीएमडीए इन लाइटों को कमांड सेंटर से नियंत्रित कर सकेगा और जरूरत के अनुसार विशेष कॉरिडोर भी बना सकता है। इसके अतिरिक्त इसमें पैदल यात्री सिग्नल लाइट भी होंगी, ताकि इन व्यस्त जंक्शनों पर पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही हो सके। जीएमडीए सेक्टर 1-55 में 111 सिग्नल को स्मार्ट सिग्नल में अपग्रेड करवा रहा है। इसमें इफ्को चौक, फायर स्टेशन, हांगकांग बाजार, सीआरपीएफ कैंप, निर्वाणा कंट्री, जेड चौक, कन्हई मोड़, वजीराबाद चौक, सेक्टर 56, सुभाष चौक, गलेरिया बाजार, कृष्णा चौका, कन्हई गांव, आंबेडकर चौक, मेयफिल्ड गार्डन, एसएस प्लाजा , सेक्टर 45, गुड अर्थ मॉल, जलवायु विहार-2, पारस अस्पताल, आर्टिमस अस्पताल, डीएलएफ-5, डीपीएस सेक्टर 47,सेक्टर 29, मदर प्राइड स्कूल, सुपर मार्केट और कृष्णा चौक पर पुराने सिस्टम को बदला जा चुका है।
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम में भी इसी प्रकार का सिस्टम होगा
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की सेक्टर 58 से 115 में स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगाने की योजना है। इस पर 6.47 करोड़ रुपये खर्च होगा। न्यू गुरुग्राम में खेड़की माजरा की तरफ सेक्टर 102ए/103 डिवाइडिंग रोड, सेक्टर 110/110ए चौक, बजघेड़ा अंडरपास, सेक्टर 45/52 टी-पॉइंट विकास मार्ग, द्वारका एक्सप्रेसवे सेक्टर-101/102 चौक, सेक्टर 93/94 टी-पॉइंट, रामपुरा से पटौदी रोड, सेक्टर 86/85 दादी सत्ती चौक, सेक्टर 81/82 जय सिंह चौक, सेक्टर 90/91 चौक आदि शामिल हैं।
-- -
स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल के तहत चौकों पर लगे कैमरों को कमांड सेंटर से जोड़ने का काम चल रहा है। शहर में जल्द ही यातायात स्वचालित होगा। - कर्नल आरडी सिंघल, महाप्रबंधक मोबिलिटी डिवीजन, जीएमडीए