फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cameras and mini loudspeakers to be installed in Sadar Bazaar; alerts for emergencies will be provided.

Gurugram News: सदर बाजार में लगेंगे कैमरे और मिनी लाउडस्पीकर, आपदा की मिलेगी सूचना

Sun, 25 Oct 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cameras and mini loudspeakers to be installed in Sadar Bazaar; alerts for emergencies will be provided.
तीन चरणों में लगाए जाएंगे, 6.96 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साल भर पहले मुख्यमंत्री की ओर से मिली मंजूरी के बाद शहर के सबसे बड़े और पुराने सदर बाजार के दिन बहुरेंगे। बाजार की मॉडल सड़क बनाने के बाद मुख्यमंत्री की घोषणा पर 6.96 करोड़ रुपये कैमरों पर खर्च किए जाएंगे। सदर बाजार व आसपास के क्षेत्र में कुल 235 कैमरे लगाए जाएंगे जिसे तीन चरणों में लगाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से टेंडर निकाला गया है। आवंटन के बाद काम शुरू होगा।
पहले चरण में सदर बाजार, दूसरे चरण में गुरुद्वारा रोड और तीसरे चरण में फर्नीचर मार्केट में यह कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से नगर निगम और जीएमडीए की ओर से निगरानी रखी जाएगी। कैमरे के साथ ही मिनी लाउडस्पीकर भी लगाया जाएगा, जिस पर किसी आपदा के समय एक साथ सभी कारोबारियों को सूचना मिल सकेगी। नगर निगम गुरुग्राम की फाइनेंस कमेटी में मुख्यमंत्री की ओर से सात माह पहले की गई इस घोषणा को मंजूरी दी गई है, जिसके बाद नगर निगम की बिजली शाखा की ओर से इस पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन



गंदगी और अतिक्रमण पर कैमरे से होगी नजर

सदर बाजार की सबसे प्रमुख समस्या अतिक्रमण व गंदगी है। कैमरे लग जाने से कौन कितना अतिक्रमण करता है इस पर नगर निगम की टीम को पहुंचने की जरूरत नहीं होगी। कैमरे से निगरानी कर उसका चालान किया जाएगा। इसी के चलते दुकानदार अपनी दुकान के सामने कैमरे का पोल लगवाने से कतरा रहे हैं। इस स्थान का सर्वे किया जा चुका है। नगर निगम की ओर से टेंडर निकाला गया है जिसके आवंटन के बाद काम शुरु होगा। माना जा रहा है कि अगल साल फरवरी माह तक काम पूरा होगा। कैमरे लगने से अपराधों पर भी अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सदर बाजार में कैमरे लगाने के लिए टेंडर निकाला गया है। टेंडर के लिए मानक पूरा करने वाली एजेंसी को काम का आवंटन किया जाएगा।
- विजय ढाका, चीफ इंजीनियर, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed